• Home
  • News
  • Big news: Li Qiang becomes the new Prime Minister of China! Close gift from President Xi Jinping, Li Qiang is pro businessman politician

बड़ी खबरः ली कियांग बने चीन के नए प्रधानमंत्री! राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करीबी का तोहफा, प्रो बिजनेसमैन राजनेता हैं ली कियांग

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 11, 2023 08:03 AM
Big news: Li Qiang becomes the new Prime Minister of China! Close gift from President Xi Jinping, Li Qiang is pro businessman politician

नई दिल्ली। चीन की रबर स्टैंप पार्लियामेंट ने आज शनिवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी माने जाने वाले ली कियांग को प्रधानमंत्री बनाया है। इससे पहले ली कियांग झेजियांग के गवर्नर और शंघाई के पार्टी प्रमुख रह चुके हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर ली कियांग का नाम खुद जिनपिंग ने प्रस्तावित किया था। प्रधानमंत्री राज्य परिषद और केंद्रीय मंत्रिमंडल की अध्यक्षता करते हैं। मौजूदा प्रधानमंत्री ली केछ्यांग का कार्यकाल इस वर्ष के एनपीसी सत्र के साथ समाप्त होगा। चीन की सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के प्रस्तावों को नियमित रूप से देखनवाली नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने वार्षिक सत्र में ली कियांग की उम्मीदवारी को मंजूरी दी। ली की छवि प्रो बिजनेसमैन राजनेता की रही है। पिछले साल अक्टूबर में एनपीसी की बैठक में उनका नाम पीएम को तौर पर नामित किया गया था। वे ली कछ्यांग के उत्तराधिकारी बने, जिन्होंने 10 सालों से दूसरी सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था की देखरेख की थी। वहीं,चीन की संसद ने शुक्रवार को अभूतपूर्व रूप से राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पांच साल का तीसरा कार्यकाल देने का सर्वसम्मति से समर्थन किया। पिछले साल अक्टूबर में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने अपनी कांग्रेस में 69 वर्षीय जिनपिंग को फिर से सीपीसी नेता के रूप में चुना था। सीपीसी की कांग्रेस की बैठक पांच साल में एक बार होती है। इसी के साथ, जिनपिंग सीपीसी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद पांच साल के तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए पहले चीनी नेता बन गए थे।


संबंधित आलेख: