• Home
  • News
  • Big news: Mafia Atiq Ahmed reached Prayagraj's Naini Jail! Convoy of six vehicles traveled 1300 km in 24 hours, heavy force deployed in jail premises

बड़ी खबरः प्रयागराज के नैनी जेल पहुंचा माफिया अतीक अहमद! छह गाड़ियों की काफिले ने 24 घंटे में तय किया 1300 किमी का सफर, जेल परिसर में भारी फोर्स तैनात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 27, 2023 12:03 PM
Big news: Mafia Atiq Ahmed reached Prayagraj's Naini Jail! Convoy of six vehicles traveled 1300 km in 24 hours, heavy force deployed in jail premises

नई दिल्ली। करीब 24 घंटे बाद यूपी पुलिस की स्पेशल टीम माफिया अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पहुंच चुकी है। यूपी पुलिस की टीम रविवार शाम को अतीक को लेकर साबरमती जेल से निकली थी, काफिले ने सोमवार को करीब 4ः30 बजे प्रयागराज की सीमा में प्रवेश किया। उसे 6 गाड़ियों के काफिले से यूपी के प्रयागराज लाया गया, जिनमें 2 वज्र वाहन भी हैं। अतीक को वज्र वाहन से ही लाया गया। 
अतीक को लाने वाली टीम में 45 पुलिसकर्मी शामिल किए गए। अतीक की मंगलवार को कोर्ट में उसकी पेशी होनी है। उमेश पाल के अपहरण मामले में अतीक आरोपी है। कोर्ट इस मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाएगी। कल 11:00 बजे अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा कि 28 मार्च को 11:00 बजे अतीक अहमद को कोर्ट में पेश करें। एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश चंद्र शुक्ला ने जारी किया निर्देश।


संबंधित आलेख: