• Home
  • News
  • Big news: Mafia Atiq Ahmed's trouble increased again! Police action in Umesh Pal murder case, FIR registered against wife and son

बड़ी खबरः फिर बढ़ी माफिया अतीक अहमद की मुश्किल! उमेश पाल हत्याकाण्ड मामले में पुलिस का एक्शन, पत्नी और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 09, 2023 11:04 AM
 Big news: Mafia Atiq Ahmed's trouble increased again! Police action in Umesh Pal murder case, FIR registered against wife and son

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खबरों की मानें तो उमेश पाल हत्याकाण्ड मामले में धूमनगंज थाने में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटे अली और शूटर शाबिर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। माना जा रहा है कि ये एफआईआर उमेश पाल हत्याकांड मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपी राकेश उर्फ नाकेश उर्फ लाला से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद की गई है। प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटे अली, एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद साबिर, राकेश उर्फ नाकेश उर्फ लाला और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

प्रयागराज पुलिस की मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 24 फरवरी, 2023 को उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों की हत्या के संबंध में धूमनगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी की विवेचना के दौरान अभियुक्त राकेश उर्फ नाकेश उर्फ लाला को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। अभियुक्त राकेश ने पूछताछ में बताया कि उसने शाइस्ता परवीन द्वारा दिए गए बैग को छुपाया था। इस अभियुक्त की निशादेही पर बरामद हुए सामानों में अली अहमद की फोटो लगे हुए दो आधार कार्ड भी थे, जिसमें एक आधार कार्ड में मोहम्मद साबिर पुत्र मुन्ने सिद्धिकी का नाम है जिसपर अली अहमद पुत्र अतीक का फोटो लगी है, जो कूटरचित प्रतीत होता है। 

इस संबंध में शाइस्ता परवीन पत्नी अतीक अहमद, अली अहमद पुत्र अतीक अहमद, मोहम्मद साबिर, राकेश उर्फ नाकेश उर्फ लाला और पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को थाना धूमनगंज में भारतीय दंड विधान की धारा 419/420/467/468/471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मामले की विवेचना निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों का कहना है कि नकद इनाम बढ़ाने के बाद शाइस्ता पर नकेल कसे जाने के लिए पुलिस की तीन टीमें तैनात की गई है। शाइस्ता पर डोजियर तैयार हो गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और सहित चार आपराधिक मामले भी लंबित है। 


संबंधित आलेख: