• Home
  • News
  • Big news: Maharashtra Governor Koshyari on Uttarakhand tour! BJP leaders welcomed at Pantnagar Airport, will be involved in many programs

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड दौरे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी! पंतनगर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 18, 2022 11:10 AM
Big news: Maharashtra Governor Koshyari on Uttarakhand tour! BJP leaders welcomed at Pantnagar Airport, will be involved in many programs

पंतनगर। महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का आज पंतनगर  एयरपोर्ट पर भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा के नेतृत्व में भाजपाई एकत्रित हुए और कोश्यारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सीएम कोश्यारी से भाजपा नेताओं ने विकास को लेकर व्यापक चर्चा की। बताया जा रहा है कि कोश्यारी कुछ दिनों के लिए उत्तराखण्ड दौरे पर हैं और वह यहां कई कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। 


संबंधित आलेख: