• Home
  • News
  • Big news: Main conspirator of Ludhiana court bomb blast Harpreet Singh arrested from Delhi airport! NIA got big success, there was a reward of ten lakh rupees

बड़ी खबरः लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार! एनआईए को मिली बड़ी सफलता, दस लाख रूपए का था इनाम

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 02, 2022 06:12 AM
Big news: Main conspirator of Ludhiana court bomb blast Harpreet Singh arrested from Delhi airport! NIA got big success, there was a reward of ten lakh rupees

नई दिल्ली। लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट के मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह को एनआईए ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी मलेशिया को मलेशिया के कौला लंपुर से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने के बाद हिरासत में लिया गया है। आरोपी पर NIA ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। आतंकी हरप्रीत सिंह ने विशेष रूप से निर्मित IED की डिलीवरी का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके सहयोगी आतंकियों ने भारत भेजा था। लुधियाना की जिला अदालत में हुए बम ब्लास्ट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया था। इस धमाके में 1 आदमी की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए थे। ब्लास्ट की जांच के लिए दिल्ली से NSG, NIA और नेशनल बम डाटा सेंटर की टीमें मौके पर पहुंची थी। ब्लास्ट के 10 घंटे बाद, रात 10.15 बजे NSG टीम ने मलबे में पड़ी बॉडी को वहां से हटवाकर सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया था। ब्लास्ट में घायल लुधियाना के राजकोट गांव की संदीप कौर (31 साल) और जमालपुर की शरणजीत कौर (25 साल) को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस कॉलोनी निवासी मनीष कुमार (32 साल) को CMC लुधियाना में भर्ती कराया गया था। कुलदीप सिंह (50 साल) और कृष्ण खन्ना (75 साल) का इलाज DMC लुधियाना में करवाया गया था। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था। इस ब्लास्ट में आतंकी एंगल होने की वजह से केंद्रीय जांच एजेंसी NIA और NSG एक्टिव हो गईं थी। दोनों एजेंसियों के अधिकारी चंडीगढ़ और नई दिल्ली से जांच के लिए लुधियाना पहुंचे। दोनों एजेंसियों के अधिकारी पंजाब पुलिस की फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। इस जांच के दौरान पता लगाया जा रहा है कि यह ब्लास्ट कहीं विदेशी ताकतों की हरकत तो नहीं है?


संबंधित आलेख: