• Home
  • News
  • Big news: Manish Sisodia sent to Tihar Jail till March 20! CBI did not ask for custody in liquor policy case, demanded to provide Bhagwat Gita

बड़ी खबरः 20 मार्च तक तिहाड़ जेल भेजे गए मनीष सिसोदिया! शराब नीति केस में सीबीआई ने नहीं मांगी कस्टडी, भागवत गीता उपलब्ध कराने की मांग

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 06, 2023 10:03 AM
 Big news: Manish Sisodia sent to Tihar Jail till March 20! CBI did not ask for custody in liquor policy case, demanded to provide Bhagwat Gita

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आगामी 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिसोदिया को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। सोमवार को हुई सुनवाई में स्पेशल सीबीआई जज एमके नागपाल ने सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। सीबीआई के वकील ने कहा कि सिसोदिया की और रिमांड नहीं मांगी जा रही है, लेकिन अगले 15 दिनों में जरूरत पड़ने पर दोबारा कस्टडी मांगी जा सकती है। उधर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और फोर्स की तैनाती की गई है। बताया जा रहा  है कि अदालत द्वारा सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले के बाद  मनीष सिसोदिया ने भागवत गीता, डायरी, पेन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही सिसोदिया को दवा ले जाने की भी अनुमति दी। बता दें कि 4 मार्च को कोर्ट ने सिसोदिया की CBI रिमांड दो दिन 6 मार्च तक के लिए बढ़ा दी थी, जो सोमवार को खत्म हो गई। हालांकि, CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी। सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को दोपहर 2 बजे फैसला सुनाएगा। CBI ने उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को उनकी कोर्ट में पेशी हुई थी, यहां से सिसोदिया को 5 दिन की CBI रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CBI के रिमांड मांगने पर सवाल किया था कि अब क्या बाकी रह गया है। इस पर CBI के वकील ने कहा था कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अभी उनसे कई सवालों के जवाब लेने हैं। कुछ गवाहों से उनका आमना-सामना कराना है। अपनी सफाई में सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि अधिकारी मुझसे एक ही सवाल बार-बार पूछते हैं। इससे मुझे मानसिक प्रताड़ना महसूस हो रही है। मेरी कोर्ट से अपील है कि मुझे इससे बचाया जाए।


संबंधित आलेख: