• Home
  • News
  • Big news: Massive shooting in California! Four people killed in indiscriminate gunfire at a birthday party.

बड़ी खबरः कैलिफोर्निया में भीषण फायरिंग! बर्थडे पार्टी में चलीं अंधाधुंध गोलियां, 4 लोगों की मौत

  • Awaaz Desk
  • November 30, 2025
Big news: Massive shooting in California! Four people killed in indiscriminate gunfire at a birthday party.

नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां स्टॉकटन शहर में शनिवार रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के मुताबिक स्टॉकटन में एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई फायरिंग में चार लोग मारे गए और दस लोग घायल हो गए। यह जानकारी सैन जोक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस की ओर से दी गई है। शेरिफ ऑफिस के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल को अभी भी सुरक्षित रखा गया है और पूरा इलाका जांच के दायरे में है। जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी हुई हैं। फायरिंग के कारणों और हमलावरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इस फायरिंग में 4 की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घायलों में 9 साल का एक बच्चा, एक 12 साल का बच्चा और 23 साल का एक युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग एक बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे घटनास्थल के वीडियो में भारी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की मौजूदगी दिखाई दे रही है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। यह घटना कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में हुई। यह एक बड़ी सामूहिक गोलीबारी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आपातकालीन दल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां पर मौजूद हैं। कम से कम 19 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें 9 और 12 साल के बच्चे, एक 23 साल का युवक और कई अन्य वयस्क शामिल हैं। अधिकारियों ने कम से कम 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे और जानकारी आएगी, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।


संबंधित आलेख: