• Home
  • News
  • Big news: Mehbooba Mufti offered water to Shivling in the temple! BJP called gimmick, Maulana said – whatever he did was against Islam

बड़ी खबरः महबूबा मुफ्ती ने मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाया जल! भाजपा ने नौटंकी बताया, मौलाना बोले- जो किया वो इस्लाम के खिलाफ

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 16, 2023 07:03 AM
Big news: Mehbooba Mufti offered water to Shivling in the temple! BJP called gimmick, Maulana said – whatever he did was against Islam

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाया। खबरों के अनुसार महबूबा मुफ्ती पूंछ जिले की दौरे पर थीं और उन्होंने नवग्रह मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर में अपने दौरे के दौरान उन्होंने मंदिर के हर हिस्से को देखा और वहां यशपाल शर्मा की प्रतिमा पर फूल चढ़ाएं। महबूबा मुफ़्ती ने जिस नवग्रह मंदिर का दौरा किया, इसका निर्माण पीडीपी के पूर्व एमएलसी यशपाल शर्मा ने करवाया था। मंदिर के अन्दर यशपाल शर्मा की प्रतिमा भी लगाई गई है। वहीं महबूबा मुफ़्ती के जलाभिषेक करने पड़ बीजेपी ने उनपर निशाना साधा है। बीजेपी ने महबूबा मुफ़्ती के इस कदम को नौटंकी करार दिया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रणवीर सिंह ने कहा कि ये पीडीपी प्रमुख की एक मात्र नौटंकी है। उन्होंने कहा कि 2008 में महबूबा मुफ्ती और उनकी पार्टी ने अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटन का विरोध किया था। महबूबा मुफ्ती की पार्टी ने तीर्थयात्रियों के लिए हट के निर्माण के लिए श्राइन बोर्ड को भूमि के अस्थायी हस्तांतरण की अनुमति नहीं दी थी। प्रदेश प्रवक्ता रणवीर सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की नौटंकी से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक नौटंकी बदलाव ला सकती तो आज जम्मू-कश्मीर समृद्धि का आर्किड होता। वहीं महबूबा मुफ़्ती के मंदिर जाने का विरोध मुस्लिम धर्मगुरु भी कर रहे हैं। देवबंद के मौलाना असद कासमी ने कहा कि महबूबा ने जो किया वह सही नहीं है। वह इस्लाम के खिलाफ है।


संबंधित आलेख: