बड़ी खबरः विधायक टी राजा की 72 घंटे में दूसरी बार गिरफ्तारी! दो दिन पहले कोर्ट ने दी थी जमानत, लिंक में पढ़ें क्या है मामला
नई दिल्ली। कथित विवादित टिप्पणी मामले में फंसे भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस ने आज उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले उन्हें 23 अगस्त को पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन शाम को लोकल कोर्ट ने जमानत दे दी थी। बताया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह को 41 (ए) सीआरपीसी के तहत दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया है। ये मामले फरवरी और अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए थे।वहीं हैदराबाद पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक राजा को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। रिकॉर्ड बताते हैं कि उसके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल हैं। मंगलहाट पुलिस ने बताया कि राजा को चेरियापल्ली सेंट्रल जेल भेजा जा सकता है। गुरुवार को गिरफ्तार होने से पहले राजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें कहा- मुझे आज या कल गिरफ्तार किया जा सकता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर कोई मेरे देश, मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो मैं उसे उसी की भाषा मे जवाब दूंगा, चाहे इसकी सजा जो भी हो अब हिन्दू पीछे हटने वाला नहीं। आशा करता हूं कि इस धर्मयुद्ध में हर हिन्दू मेरा साथ देगा।