• Home
  • News
  • Big news: 'Mocha' cyclone may arise from the Bay of Bengal! Meteorological Department issued alert, heavy rain in many states of the country

बड़ी खबरः बंगाल की खाड़ी से उठ सकता है ‘मोचा’ चक्रवात! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 03, 2023 12:05 PM
Big news: 'Mocha' cyclone may arise from the Bay of Bengal! Meteorological Department issued alert, heavy rain in many states of the country

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, अधिकांश राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के शुरुआती संकेत मिले हैं। विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के शुरुआती संकेतों का पता लगा है। इस बाबत उसने मछुआरों तथा नाव चलाने वाले समुदाय को इस क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी की। इसमें उन्होंने कहा कि नौ मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से एक चक्रवात के आने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में इसके मार्ग की के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगले दिन उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के साथ 6 मई को एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने आगे कहा कि इस चक्रवात को मोचा कहकर संबोधित किया जाएगा,  जो लाल सागर बंदरगाह शहर के बाद यमन द्वारा सुझाया गया नाम है। महापात्रा ने आगे कहा कि मौसम प्रणाली द्वारा पता लगा है कि आठ मई को एक स्थान पर केंद्रित होने और नौ मई को चक्रवात तेज होने की उम्मीद है। यह भी पता चला है कि चक्रवात, उत्तर की ओर बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद हम चक्रवात के ट्रैक के बारे में ब्योरा जारी करेंगे।" उन्होंने कहा कि हम चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से पहले ही पूर्वानुमान जारी कर रहे हैं। जिससे कि समुद्र में जाने वाले लोग ताजा जानकारी के हिसाब से अपनी योजना बना सकें। इस दौरान उन्होंने मछुआरों से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने को भी कहा। महापात्रा ने कहा कि चक्रवात की स्थिति में इस क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 

 


संबंधित आलेख: