• Home
  • News
  • Big news: Moin was talking to the girl posing as Monu! Four cases of love jihad surfaced in MP within three days, fury in Hinduist organizations

बड़ी खबरः मोनू बनकर लड़की से बात कर रहा था मोईन! एमपी में तीन दिनों के अंदर सामने आए लव जिहाद के चार मामले, हिन्दूवादी संगठनों में रोष

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 20, 2022 08:12 AM
Big news: Moin was talking to the girl posing as Monu! Four cases of love jihad surfaced in MP within three days, fury in Hinduist organizations

नई दिल्ली। एमपी के इंदौर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके चलते लोगों में रोष व्याप्त है। यहां तीन दिनों के अंदर चार मामले सामने आए हैं, जिससे हिन्दूवादी संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ताजा मामले में मोईन नाम का एक शख्स मोनू बनकर लड़की से बात कर रहा था। जब हिन्दूवादी संगठनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, अल्पसंख्यक वर्ग के युवक मोइन ने अपना नाम बदलकर हिंदू युवती से दोस्ती की। युवक तीन वर्ष से खुद को मोनू बताकर युवती से संपर्क में था। युवती ने बताया कि युवक घर के पास में ही रहता था, लेकिन इसने कभी मुझे अपना असली नाम नहीं बताया। शहर के बीच में टीआइ माल में युवती के साथ मोइन घूम रहा था। तभी हिंदू संगठन के लोगों को उस पर शक हुआ। संगठन के लोगों ने उस पर नजर रखनी शुरू की। पूछताछ में पहले तो युवक ने अपना नाम मोनू वर्मा बताया, लेकिन जब सख्ती की गई, तो कहने लगा- मेरा नाम मोईन खान है। हिंदू संगठन के लोगों ने युवक से सख्ती की तो वह हाथ जोड़कर मांफी मांगने लगा और कहने लगा आगे से कभी नाम बदलकर किसी से बात नहीं करुंगा। बता दें कि शहर में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आरोपित पहचान बदलकर दूसरे धर्म की युवती से दोस्ती करते हैं। उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। इसके पहले भी हीरानगर थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना हो चुकी है।


संबंधित आलेख: