• Home
  • News
  • Big news: Mulayam Singh Yadav's condition critical! Admit in CCU from Sunday, supporters praying across the country

बड़ी खबरः मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक! रविवार से सीसीयू में एडमिट, देशभर में दुआ कर रहे समर्थक

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 04, 2022 06:10 AM
 Big news: Mulayam Singh Yadav's condition critical! Admit in CCU from Sunday, supporters praying across the country

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार दोपहर बाद अस्पताल प्रबंधन ने उनकी तबीयत को लेकर पहला बुलेटिन जारी किया। उनकी बीमारी, ब्लड प्रेशर या ऑक्सीजन लेवल से जुड़ी हुई कोई जानकारी नहीं दी गई है। मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने मेदांता आए कार्यकर्ताओं से धर्मेंद्र यादव मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, दुआओं की जरूरत है। वहीं मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम ने कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए गांव में लोग प्रार्थना कर रहे हैं। जल्द ही उनकी तबीयत ठीक होगी और वह सैफई में घर आएंगे। रविवार शाम को मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सीसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव के अलावा परिवार के सभी लोग मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की। सोमवार को भी शिवपाल यादव अस्पताल पहुंचे। इधर, लखनऊ में मुलायम सिंह और अखिलेश के आवास पर सन्नाटा है। सपा कार्यालय में भी आवाजाही नहीं है। पूरा परिवार इस वक्त दिल्ली और गुरुग्राम में है। रविवार को ही हालत नाजुक होने की सूचना पर अखिलेश, पत्नी डिंपल और बेटे अर्जुन के साथ दिल्ली निकल गए थे। वहीं, वाराणसी के बीएचयू का छात्र आशुतोष सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गया। उसने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए किडनी डोनेट करने का प्रस्ताव रखा है।


संबंधित आलेख: