• Home
  • News
  • Big news: Namibian cheetah came out of Kuno National Park and entered the village! In panic, the villagers, forest department and wild life team camped in the village

बड़ी खबरः कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकलकर गांव में घुसा नामीबियाई चीता! दहशत में ग्रामीण, वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम ने गांव में डाला डेरा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 02, 2023 08:04 AM
 Big news: Namibian cheetah came out of Kuno National Park and entered the village! In panic, the villagers, forest department and wild life team camped in the village

नई दिल्ली। नामीबिया से लाए गए चीतो में से एक ओबान नामक चीता कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकलकर गांव में घुस गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ओबान को कुछ ही दिन पहले कूनो नेशनल पार्क के बड़े. बाड़े से खुले जंगल में वन विभाग की टीम ने रिलीज किया था। बता दें विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास के इलाके में ओबान घुस गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एकत्रित हुए हैं। सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग और टीम वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची है और ओबान को डीएफओ के साथ सर्चिंग कर रही है। बता दें, मध्यप्रदेश के कूनो अभ्यारण से नामीबिया से आया ओबान नाम का चीता अभ्यारण से बाहर निकल आया है और यह अभ्यारण के एरिया से बाहर निकलने के बाद जिले की विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास पहुंच गया। जब गांव के खेतों में ग्रामीणों ने इस चीते को देखा तो डर गये। उसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से सभी ग्रामीणों ने अपने हाथों में लाठी-डंडे ले लिए है और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जब इसकी सूचना वन विभाग को लगी कि कूनो अभ्यारण का एक चीता बाहर निकल कर ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया है तो उनके होश उड़ गए। उसके बाद आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंच गई।  उसके बाद देखा तो खेत में चीता बैठा हुआ था। इसकी पहचान नामीबिया के ओबान नाम के रूप में हुई है। फिलहाल विभाग की टीम के द्वारा रेस्क्यू जारी है। 


संबंधित आलेख: