• Home
  • News
  • Big news: Nature wreaked havoc in Himachal, a sight of devastation everywhere! Death toll reached 22, situation very bad in Kangra, Mandi and Chamba

बड़ी खबरः हिमाचल में कुदरत ने बरपाया कहर, हर तरफ तबाही का मंजर! मरने वालों की संख्या पहुंची 22, कांगड़ा, मण्डी और चंबा में हालात बेहद खराब

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • August 21, 2022 04:08 AM
Big news: Nature wreaked havoc in Himachal, a sight of devastation everywhere! Death toll reached 22, situation very bad in Kangra, Mandi and Chamba

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार बरप रहा है। बादल फटने, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं से हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। इस बीच मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है, जबकि 6 लापता हैं। कांगड़ा, मंडी और चंबा जिले में कुदरत का कहर सबसे ज्यादा बरपा। मंडी में 14, चंबा के भटियात में 3 और कांगड़ा व शिमला जिले में 2.2 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 9 साल की एक बच्ची भी है जिसकी कांगड़ा के शाहपुर में मकान गिरने से जान चली गई।

भारी बारिश के बाद चक्की खड्‌ड पर बने कांगड़ा को पंजाब के पठानकोट से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के पुल को रातभर के लिए बंद कर दिया गया। पुल को ट्रैफिक के लिए खोलना है या नहीं, रविवार सुबह NHAI के अधिकारी पुल का निरीक्षण करने के बाद इसका फैसला लेंगे। इससे पहले चक्की खड्‌ड पर बना रेलवे ब्रिज शनिवार सुबह बह गया।

हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य के चीफ सेक्रेटरी आरडी धीमान ने अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग ली। इसमें बारिश से अस्त-व्यस्त हो चुके कांगड़ा, मंडी और चंबा जिले में सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए गए। बाकी जिलों के डीसी भी हालात के अनुसार स्कूल-आंगनवाड़ी सेंटर बंद करने का फैसला ले सकेंगे।


संबंधित आलेख: