बड़ी खबरः अब धीरज साहू के घर के अंदर खुदाई करने में जुटा आयकर विभाग! जमीन में ‘खजाने’ की तलाश, अबतक 351 करोड़ कैश बरामद
नई दिल्ली। आयकर विभाग की टीम अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर के अंदर खुदाई कर रही है। बता दें कि अब तक की छापेमारी में धीरज साहू के ठिकानों से 351 करोड़ रुपए कैश बरामद हो चुके हैं। छापेमारी में नोटों के इतने बंडल मिले कि गिनने वाली मशीन भी खराब हो गई थी। आयकर विभाग को शक है कि धीरज साहू ने इससे बड़ा खजाना छिपा रखा है। इसी की जांच के लिए उनके घर के अंदर खुदाई की जा रही है। टीम को शक है कि हो सकता है कि उन्होंने अपने घर के अंदर सोना.चांदी छिपा रखा हो। जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। इसी कारण टीम धीरज साहू के रांची के रेडियम रोड में स्थित घर के अंदर खुदाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, खुदाई से पहले टीम ने झारखंड से राज्यसभा सांसद के घर की जांच की। आयकर विभाग की टीम जियो सर्विलांस सिस्टम मशीन के जरिए घर के जमीश की तलाश कर रही है। इस मशीन के जरिए जमीन के अंदर छिपे सोने-चांदी के गहनों के बारे में पता लगाया जा सकेगा। आयकर विभाग को धीरज साहू पर इसलिए शक है क्योंकि छापेमारी में उनके ठिकानों पर से 351 करोड़ की गड्डियां मिली हैं। टीम को लगता है कि धीरज साहू ने जमीन के अंदर आभूषण छिपा रखा है।