• Home
  • News
  • Big news: Open challenge to ED for the first time! Jharkhand CM Soren did not appear before ED despite the call, said - If you have courage, arrest and show

बड़ी खबरः पहली बार ईडी को खुली चुनौती! बुलावे के बावजूद ईडी के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए झारखण्ड के सीएम सोरेन, बोले- हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 03, 2022 11:11 AM
Big news: Open challenge to ED for the first time! Jharkhand CM Soren did not appear before ED despite the call, said - If you have courage, arrest and show

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली से झारखंड सरकार को गिराने की साजिश हो रही है। बता दें कि सीएम सोरेन को अवैध खनन और मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन सोरेन ईडी के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए। दरअसल, राज्य में सियासी हलचल के बीच सुबह से ही सीएम हाउस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्तओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। उन्हें संबोधित करते हुए ही सोरेन ने ये बातें कहीं। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) को किसी ने सीधी चुनौती दी है। इधर CM से सवाल-जबाव को लेकर ED ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हेमंत सोरेन ने अपने 29 मिनट के भाषण में सिर्फ केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- झारखंड सरकार को दिल्ली से गिराने की साजिश हो रही है। भाजपा के लोग कभी CBI, कभी ED, कभी कोर्ट का सहारा लेते हैं। कभी राजभवन तो कभी ED ऑफिस में रात बिताते हैं। इन्हें लगता है कि यह जेल भेजेंगे तो हम डर जाएंगे। उनके ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।


संबंधित आलेख: