• Home
  • News
  • Big news: Parliament's budget session begins! President Murmu said- Government taking decisions without fear in the country, Modi said- People have high expectations from the budget

बड़ी खबरः संसद का बजट सत्र शुरू! राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- देश में बिना डरे फैसले लेने वाली सरकार, मोदी बोले- बजट से लोगों को काफी उम्मीदें

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 31, 2023 07:01 AM
Big news: Parliament's budget session begins! President Murmu said- Government taking decisions without fear in the country, Modi said- People have high expectations from the budget

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से श्ुारू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के ज्वाइंट सेशन को सम्बोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत में मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद पर सख्ती, आर्टिकल 370 और तीन तलाक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार बिना डरे काम कर रही है। मुर्मू ने सरकार को लगातार दो बार मौका देने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा- हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, जहां गरीबी न हो और मध्यम वर्ग वैभव से युक्त हो। उन्होंने गरीबों को मुफ्त अनाज की स्कीम जारी रखने की बात कही। मुर्मू ने रेहड़ी वालों की बात कही, तो 11 करोड़ छोटे किसानों की मदद के लिए सवा दो लाख करोड़ रुपए की सम्मान निधि का जिक्र भी किया।

वहीं सत्र से पहले PM नरेंद्र मोदी ने कहा- सदन में तकरार तो होगी ही, तकरीर भी होनी चाहिए। मोदी ने कहा- विपक्ष पूरी तैयारी के साथ आया है। हम बहुत अच्छी तरह मंथन करके देश के लिए अमृत निकालेंगे। हमारे देश के बजट पर विश्व की नजर है। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें होंगी। हमारे देश की ओर दुनिया आशा से देख रही है। हमार लक्ष्य देश पहले-देशवासी पहले होना चाहिए।

बता दें कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। कल यानी 1 फरवरी को बजट पेश होगा। यह लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है। मोदी सरकार साल 2014 से अब तक कुल 9 बजट पेश कर चुकी है। इस साल 10वां बजट पेश करने जा रही है।


संबंधित आलेख: