• Home
  • News
  • Big news: Passenger confronts female cabin crew on flight going to London! Controversy started as soon as the flight took off, landing had to be done in Delhi

बड़ी खबरः लंदन जा रही फ्लाइट में महिला केबिन क्रू से भिड़ा यात्री! उड़ान भरते ही शुरू हुआ विवाद, दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 10, 2023 07:04 AM
 Big news: Passenger confronts female cabin crew on flight going to London! Controversy started as soon as the flight took off, landing had to be done in Delhi

नई दिल्ली। एयर इंडिया को लेकर एक और खबर सामने आई है। आज यानी सोमवार को दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट से एक अनियंत्रित यात्री को उतार दिया। बताया जा रहा है कि एआई 111 विमान में करीब 225 यात्री सवार थे। खबरों की मानें तो एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 6ः35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और कुछ देर बाद विवाद हो गया। इसके बाद फ्लाइट को फिर से दिल्ली आना पड़ा। अनियंत्रित यात्री को वापस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट छोड़ने के बाद एयरलाइन ने उसे एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। खबर है कि यात्री के गंभीर अनियंत्रित व्यवहार के बाद सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रस्थान के तुरंत बाद फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई। इस पूरे मामले को लेकर एयर इंडिया की तरफ से बयान जारी किया गया है। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा "यात्री ने फ्लाइट के प्रस्थान करने के साथ ही अनियंत्रित व्यवहार जारी रखा, यहां तक की मौखिक और लिखित चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद पायलट ने दिल्ली लौटने का फैसला किया, फिर यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। इसे लेकर यात्री के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। एयर इंडिया में सवार सभी लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और गरिमा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और आज दोपहर लंदन के लिए उड़ान के समय में बदलाव किया गया है।" एयरलाइन ने बताया कि इस बात की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय (DCGA) को भी दे दी गई है।


संबंधित आलेख: