• Home
  • News
  • Big news: Passenger died in flight going from Delhi to Doha! Emergency landing of Indigo plane in Karachi due to ill health, the deceased is a resident of Nigeria

बड़ी खबरः दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट में यात्री की मौत! तबीयत बिगड़ने पर कराची में कराई इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, नाइजीरिया का रहने वाला है मृतक

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 13, 2023 11:03 AM
Big news: Passenger died in flight going from Delhi to Doha! Emergency landing of Indigo plane in Karachi due to ill health, the deceased is a resident of Nigeria

नई दिल्ली। दिल्ली से कतर की राजधानी दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक 60 साल के पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए आनन-फानन में फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची डायवर्ट किया गया, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही पैसेंजर की मौत हो गई। कराची के जिन्ना एयरपोर्ट पर फ्लाइट का क्रू पैसेंजर को लेकर मेडिकल टीम के पास पहुंचा, जहां टीम ने पैसेंजर को मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार रात की है। मृतक की पहचान नाइजीरिया के रहने वाले अब्दुल्ला के रूप में हुई है। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा फ्लाइट 6E-1736 का एक यात्री उड़ान के बीच बीमार महसूस कर रहा था। इसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई, लेकिन फ्लाइट की लैंडिंग से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी। हम इस घटना से बहुत दुखी हैं। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इंडिगो ने यह भी जानकारी दी थी कि बाकी पैसेंजर्स को दोहा पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया जा रहा है। इंडिगो ने बताया कि कराची के एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद फ्लाइट वहां करीब पांच घंटे खड़ी रही। पाकिस्तानी डॉक्टर्स की तरफ से मृतक का डेथ सर्टिफिकेट जारी होने और सारी फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद उनके शव को इसी फ्लाइट में दिल्ली रवाना कर दिया गया।


संबंधित आलेख: