• Home
  • News
  • Big news: Patwari-Lekhpal recruitment exam started in Uttarakhand! Police force deployed everywhere, centers being monitored by drones

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा शुरू! चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, ड्रोन से रखी जा रही केन्द्रों पर नजर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 12, 2023 05:02 AM
 Big news: Patwari-Lekhpal recruitment exam started in Uttarakhand! Police force deployed everywhere, centers being monitored by drones

देहरादून। उत्तराखण्ड में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। सुबह से ही परीक्षा केन्द्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लाइन देखने को मिली। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गयी है। परीक्षा में किसी भी तरह का व्यवधान न हो इसलिए अधिक चौकसी रखी जा रही है। बता दें कि राज्‍य में 498 केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित हो रही है। देहरादून जिले में यह परीक्षा 72 केंद्रों पर हो रही है। इस दौरान परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी की गई। अभ्यर्थियों के मोबाइल को स्कूल कर्मचारी द्वारा उनके रोल नंबर और नाम लिखवा कर एक पेटी में रखवाया गया। अभ्यर्थियों को मोबाइल, बैग और मास्क अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा केंद्रों पर भी 600 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस लगातार नजर रखे है। इतना ही नहीं पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति का अनावश्यक घूमना प्रतिबंधित है।


संबंधित आलेख: