• Home
  • News
  • Big news: PM Modi danced with artists at the inauguration of Balasaheb Samriddhi Highway in Nagpur! Metro ride with students

बड़ी खबरः नागपुर में बालासाहेब समृद्धि हाईवे के उद्घाटन में कलाकारों संग झूमे पीएम मोदी! स्टूडेंट्स के साथ मेट्रो में की सवारी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 11, 2022 06:12 AM
Big news: PM Modi danced with artists at the inauguration of Balasaheb Samriddhi Highway in Nagpur! Metro ride with students

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागपुर में 520 किमी लंबे हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यहां ढोल-नगाडो के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कलाकारों के बीच पहुंचकर ढोल बजाया। इससे पहले मोदी ने नागपुर में मेट्रो सेवा की भी शुरुआत की। मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के बाद उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ मेट्रो की सवारी की। स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी से बातचीत भी की। इससे पहले उन्होंने सबसे पहले नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये देश की छठवीं वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन नागपुर से रायपुर के बीच चलेगी। पीएम शनिवार सुबह नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। मोदी ने महाराष्ट्र में 75 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने AIIMS नागपुर का उद्घाटन किया। यहां से PM मोदी गोवा जाएंगे, वहां मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नागपुर में खपरी मेट्रो स्टेशन पर दो मेट्रो ट्रेनों- खपरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर (ऑरेंज लाइन) और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर (एक्वा लाइन) को हरी झंडी दिखाई। नागपुर मेट्रो का पहला चरण 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है। PM मोदी ने करीब 6700 करोड़ रुपए की लागत से बने नागपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास किया।


संबंधित आलेख: