• Home
  • News
  • Big news: PM Modi flagged off the fourth Vande Bharat Express train! Said - New India is overcoming the challenges of the past and is progressing rapidly

बड़ी खबरः पीएम मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी! बोले- नया भारत अतीत की चुनौतियों पर काबू पा रहा और तेजी से आगे बढ़ रहा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 13, 2022 07:10 AM
Big news: PM Modi flagged off the fourth Vande Bharat Express train! Said - New India is overcoming the challenges of the past and is progressing rapidly

हिमाचल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राज्य को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देते हुए भी पीएम मोदी ने कहा मुझे धनतेरस और दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के लिए कई हजार करोड़ रुपये के उपहारों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊना में शुरू की गईं फार्मा, शिक्षा और रेल परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास पर सकारात्मक असर पड़ेगा। मेरी सरकार लोगों की जरूरतों को पूरा कर रही है, केंद्र और हिमाचल प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारें इन्हें समझने में नाकाम रही थीं। राज्य में अपनी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हिमाचल प्रदेश के ऊना में बल्क ड्रग पार्क में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्रामीण सड़क मार्गों का विकास, जलापूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ डिजिटल बुनियादी ढांचे में प्रगति हमेशा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। नया भारत अतीत की चुनौतियों पर काबू पा रहा है और तेजी से बढ़ रहा है। ऊना और हिमाचल प्रदेश में दिवाली का त्योहार जल्दी आ गया है। आज मैंने नई वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश में शुरू होने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन है।


संबंधित आलेख: