• Home
  • News
  • Big news: PM Modi gave the gift of cricket stadium to Kashi! Chief Minister Yogi Adityanath welcomed, said - this will prove to be a boon for Purvanchal

बड़ी खबरः पीएम मोदी ने काशी को दिया क्रिकेट स्टेडियम का तोहफा! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत, बोले- यह पूर्वांचल के लिए वरदान साबित होगा

editor
  • Awaaz Desk
  • September 23, 2023 09:09 AM
Big news: PM Modi gave the gift of cricket stadium to Kashi! Chief Minister Yogi Adityanath welcomed, said - this will prove to be a boon for Purvanchal

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। इससे पहले एयरपोर्ट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं एक ऐसे दिन काशी आया हूं, जब चंद्रमा के शिवशक्ति पॉइंट पर भारत के पहुंचने का एक महीना पूरा हो रहा है। एक शिवशक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा शिवशक्ति का स्थान यहां काशी में है।

उन्होंने कहा कि काशी में आज एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई है। स्टेडियम का उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए यह क्रिकेट स्टेडियम वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि मेरे परिवारजनों आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। दुनिया के नए नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या भी बढ़ने जा रहे हैं। तो जब मैच बढ़ेंगे तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी बढ़ेगी, तो बनारस का ये स्टेडियम भी इन जरूरतों को पूरा करेगा। 

इसके निर्माण में बीसीसीआई का भी बहुत सहयोग होगा। मैं यहां का सांसद होने के नाते बीसीसीआई के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं इस दौरान मंच पर यूपी सचिन तेंदुलकर, रोजर बिन्नी, सुनील गावस्कर, कपिल देव और जय शाह सहित सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय कोऑपरेशन और कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह उत्तरप्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।


संबंधित आलेख: