• Home
  • News
  • Big news: PM Modi left for Ahmedabad to know the condition of his mother! Admitted to the hospital after his health deteriorated, a panel of doctors engaged in monitoring his health

बड़ी खबरः मां का हाल जानने के लिए अहमदाबाद रवाना हुए पीएम मोदी! तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हैं भर्ती, स्वास्थ्य की निगरानी में जुटा डॉक्टरों का पैनल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 28, 2022 09:12 AM
Big news: PM Modi left for Ahmedabad to know the condition of his mother! Admitted to the hospital after his health deteriorated, a panel of doctors engaged in monitoring his health

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन को तबीयत बिगड़ने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। यूएन मेहता अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी सेहत में पहले से सुधार है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के प्रधान सचिव के कैलाशनाथन भी अस्पताल में पीएम की मां के सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंचे हैं। पीएम मोदी के भी यहां कुछ देर बाद पहुंचने की जानकारी मिल रही है। पीएम की मां हीराबेन 18 जून को 100 साल की हुई थीं। उस वक्त पीएम मोदी मां के पास गांधीनगर स्थित आवास गए थे। पीएम ने अपनी मां के 100वें बर्थडे पर उन्हें समर्पित एक ब्लॉग भी लिखा था। इससे पहले भी हीराबेन स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में पहुंचती रही हैं। ये घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है जब पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी का परिवार कर्नाटक में हैं। यहां मैसूर जाते वक्त उनकी गाड़ी एक हादसे का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में प्रह्लाद मोदी को मामूली चोटें आई हैं। यूएन मेहता अस्पताल अहमदाबाद का काफी बड़ा और उच्च तकनीक से लैस हॉस्पिटल है। अस्पताल के प्रवक्ता की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है, 'यूएन मेहता इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियॉलजी ऐंड रिसर्च सेंटर में प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत में सुधार है।'


संबंधित आलेख: