• Home
  • News
  • Big news: PM Modi made a big proposal in Dubai! India ready to host the summit, Green Credit Initiative launched

बड़ी खबरः दुबई में पीएम मोदी ने रखा बड़ा प्रस्ताव्! समिट की मेजबानी के लिए भारत तैयार, ग्रीन क्रेडिट इनिशिएटिव की हुई शुरूआत

editor
  • Awaaz Desk
  • December 02, 2023 07:12 AM
Big news: PM Modi made a big proposal in Dubai! India ready to host the summit, Green Credit Initiative launched

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 2028 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान ग्रीन क्रेडिट इनिशिएटिव की शुरूआत भी हुई, जो लोगों की भागीदारी के माध्यम से ‘कार्बन सिंक’ तैयार करने के प्रति लक्षित है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी28) के दूसरे दिन कई उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कहा कि विकसित देशों को 2050 से पहले अपने कार्बन उत्सर्जन में पूरी तरह से कमी लानी चाहिए और सभी विकासशील देशों को वैश्विक कार्बन बजट में उनका उचित हिस्सा देना चाहिए। उन्होंने विभिन्न देशों से सीओपी28 में विकासशील और गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए वित्तपोषण पर ठोस कदम उठाने का भी आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी28) के दौरान राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के प्रमुखों के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने पृथ्वी अनुकूल सक्रिय और सकारात्मक पहल का आह्वान करते हुए कहा कि ‘ग्रीन क्रेडिट इनिशिएटिव’ कार्बन क्रेडिट से जुड़ी व्यावसायिक मानसिकता से परे है। उन्होंने कहा कि यह लोगों की भागीदारी के माध्यम से ‘कार्बन सिंक’ तैयार करने पर केंद्रित है और मैं आप सभी को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया के पास पिछली सदी की गलतियों को सुधारने के लिए ज्यादा समय नहीं है।


संबंधित आलेख: