• Home
  • News
  • Big news: PM Modi stopped the convoy for ambulance! There was panic in the police and intelligence agencies, the Prime Minister was returning from Kangra in Himachal

बड़ी खबरः ऐंबुलेंस के लिए पीएम मोदी ने रुकवाया काफिला! पुलिस और खुफिया एजेंसियों में मची खलबली, हिमांचल के कांगड़ा से लौट रहे थे प्रधानमंत्री

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 09, 2022 09:11 AM
Big news: PM Modi stopped the convoy for ambulance! There was panic in the police and intelligence agencies, the Prime Minister was returning from Kangra in Himachal

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के चंबी मैदान में चुनावी सभा की। चुनावी सभा करने के बाद जब वह गग्गल एयरपोर्ट लौट रहे थे। तभी सड़क मार्ग पर उनके काफिले के पीछे एक ऐंबुलेंस आ रही थी। इसपर पीएम मोदी ने अपना काफिला सड़क किनारे रुकवा दिया और ऐंबुलेंस के क्रॉस हो जाने के बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। सड़क पर इस तरह अचानक पीएम का काफिला रुकते ही हिमाचल पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों में खलबली सी मच गई। बता दें कि गग्गल एयरपोर्ट से पीएम मोदी को हमीरपुर के सुजानपुर में रखी गई अपनी दूसरी रैली में पहुंचना था। मोदी का काफिला एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर था कि उन्होंने सड़क किनारे एक एंबुलेंस खड़ी देखी। इस पर मोदी ने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया और कहा कि पहले एंबुलेंस को निकाला जाए। एंबुलेंस के ड्राइवर सुशील कुमार ने बताया कि वह सड़क खुलने का इंतजार कर रहा था। उसी समय PM के काफिले के आगे चल रही पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए वहां से निकली लेकिन प्रधानमंत्री की गाड़ी नहीं आई। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही अचानक पुलिसवाले उसकी तरफ इशारा करके आगे जाने के लिए कहने लगे। तब उसे समझ आया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उसकी एंबुलेंस देखकर अपना काफिला रुकवा दिया है। इसके बाद वह अपनी एंबुलेंस लेकर वहां से चल पड़ा। पीएम कांगड़ा जिले के शाहपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करके लगभग 12.40 बजे चंबी मैदान से गग्गल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से कुछ पहले दोपहर लगभग 1 बजे अचानक मोदी का काफिला सड़क पर रुकते ही वहां तैनात हिमाचल पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी हड़बड़ा गए। सभी एक-दूसरे करी ओर से झांकने लगे। उसी समय पीएम के काफिले में शामिल SPG अधिकारियों ने सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस को निकालने का इशारा किया तो माजरा उनकी समझ में आया।


संबंधित आलेख: