• Home
  • News
  • Big news: Politics heats up in Jaipur on the demonstration of the wives of the martyrs of Pulwama! BJP came out on the streets against Gehlot government, stone pelting on police van

बड़ी खबरः जयपुर में पुलवामा के शहीदों की पत्नियों के प्रदर्शन पर गरमाई सियासत! गहलोत सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, पुलिस वैन पर पथराव

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 11, 2023 12:03 PM
Big news: Politics heats up in Jaipur on the demonstration of the wives of the martyrs of Pulwama! BJP came out on the streets against Gehlot government, stone pelting on police van

नई दिल्ली। जयपुर में पुलवामा के शहीदों की पत्नियों के प्रदर्शन पर सियासत खासी गरमा गई है। बीजेपी इस मामले को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गई है। पिछले कई दिनों से सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है। पुलवामा की वीरांगनाओं के साथ पुलिस ने जो सलूक किया और उनकी आवाज मुखर करने वाले बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के साथ जो बर्ताव हुआ, उसे लेकर भाजपा ने आंदोलन शुरू किया है।  जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में वीरांगनाओं और किरोड़ीलाल मीणा के साथ बदसलूकी को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी मुख्यालय से सहकार भवन की ओर निकले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों ओर से जबरदस्त झड़प हुई। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी पर हल्का पथराव भी किया, जिसमें पुलिस की गाड़ी के कांच टूट गए। वहीं एक पुलिसकर्मी का डंडा खींचकर कुछ कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला कर दिया, लेकिन पदाधिकारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।


संबंधित आलेख: