• Home
  • News
  • Big News: Post Budget Webinar Program Begins! Discussion on the issue of green growth on the first day, the program will run till March 11

बड़ी खबरः पोस्ट बजट वेबिनार कार्यक्रम शुरू! पहले दिन ग्रीन ग्रोथ के मुद्दे पर हुई चर्चा, 11 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 23, 2023 08:02 AM
Big News: Post Budget Webinar Program Begins! Discussion on the issue of green growth on the first day, the program will run till March 11

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पोस्ट बजट वेबिनार के पहले कार्यक्रम में ग्रीन ग्रोथ पर लोगों को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का बजट वर्तमान चुनौतियों के समाधान के साथ ही नए युग के सुधार को आगे बढ़ाता रहा है। पोस्ट बजट वेबिनार कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है जो 11 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 12 अलग-अलग सेक्टर पर चर्चा होगी और लोगों से बजट की घोषणाओं को बेहतर ढंग से लाागू करने के लिए सुझाव लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत में जितने बजट आए हैं उनमें एक पैटर्न रहा है। पैटर्न ये है कि हमारी सरकार का हर बजट वर्तमान चुनौतियों के समाधान के साथ ही नए युग के सुधार को आगे बढ़ाता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह बजट भारत को ग्लोबल ग्रीन एनर्जी मार्केट में एक लीड प्लेयर के रूप में स्थापित करने में भी एक बड़ी भूमिका निभाएगा। PM मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि पावर कैपेसिटी बिजली क्षमता में हमने 40 % नॉन फॉसिल फ्यूल में 9 साल आगे का लक्ष्य हासिल किया है।


संबंधित आलेख: