• Home
  • News
  • Big news: Poster war broke out in the capital! Now posters of Kejriwal Hatao have been put up everywhere, earlier posters were against Prime Minister Modi

बड़ी खबरः राजधानी में छिड़ा पोस्टर वार! अब जगह-जगह लगाए गए केजरीवाल हटाओ के पोस्टर्स, पहले प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगे थे पोस्टर्स

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 23, 2023 12:03 PM
Big news: Poster war broke out in the capital! Now posters of Kejriwal Hatao have been put up everywhere, earlier posters were against Prime Minister Modi

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पोस्टर वार छिड़ी है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे, वहीं अब दिल्ली में जगह-जगह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पर केजरीवाल को दिल्ली से हटाने के नारे लिखे हैं। पोस्टर्स पर केजरीवाल ने कहा है कि मुझे इनसे कोई परेशानी नहीं है। किसी को गिरफ्तार न किया जाए। दिल्ली में दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगे थे। इन पर लिखा था- ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’। जैसे ही इन पोस्टर्स के लगे होने की जानकारी सामने आई, पुलिस ने 36 FIR दर्ज कीं। प्रिंटिंग प्रेस के दो मालिकों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। आम आदमी पार्टी के बाहर एक वैन से 10 हजार पोस्टर्स भी जब्त किए थे। इन पोस्टर्स में लिखा है- बेईमान, रिश्वतखोर, तानाशाह अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली को बचाओ। इन पोस्टर्स के नीचे भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी लिखा है। उन्होंने एक ट्वीट में ये पोस्टर शेयर करके बताया कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले, बस घोटाले, स्कूल घोटाले में रिश्वत ली। सिरसा ने कहा कि लोकसभा की टिकट बेचनी हो, राज्यसभा की टिकट बेचनी हो, अरविंद केजरीवाल ने सब किया है। वह कट्‌टर बेईमान आदमी है। जब आदमी सच बोलता है तो अपना नाम छुपाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए मैंने आज दिल्ली के अंदर पोस्टर लगवाए हैं और उनमें नीचे अपना नाम लिखवाया है।


संबंधित आलेख: