बड़ी खबरः खास जैकेट पहनकर संसद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी! प्लास्टिक की बोतल से किया गया है तैयार, हर किसी का ध्यान किया आकर्षित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद की कार्यवाही में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने एक बेहद ही खास जैकेट पहनी जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस जैकेट की खासियत है कि ये किसी कपड़े से नहीं बनी और ये इको फ्रेंडली है। इस जैकेट का निर्माण उस चीज से हुआ है जिसका उपयोग कर लोग फेंक देते है। नीले रंग की इस खास जैकेट को प्लास्टिक की बोतलों की रिसाइकिल कर बनाया गया है। इस बोतल को प्रधानमंत्री को बेंगलुरु में छह फरवरी को इंडिया एनर्जी वीक की शुरुआत के मौके पर भेंट किया गया है। इस जैकेट का निर्माण इंडियन ऑयल की ओर से किया गया है। कंपनी ने Unbottled इनिशिएटिव के तहत इस जैकेट का निर्माण किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की तरफ से हर वर्ष 10 करोड़ बोतलों को रिसाइकिल किए जाने का प्लान है। इन बोतलों से आने वाले समय में सशस्त्र बलों के लिए यूनिफॉर्म का निर्माण भी किया जाना है। जानकारी के मुताबिक एक यूनिफॉर्म को बनाने में इंडियन ऑयल कुल 28 बोतलों को रिसाइकिल करता है। कंपनी के इस प्रयास से हर वर्ष प्लास्टिक की बोतलें रिसाइकिल होंगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। वहीं इस पहल से पानी की भी बचत होगी क्योंकि कपड़े प्लास्टिक से बनाए जाएंगे ना कि कॉटन है। वहीं कॉटन को रंगने के लिए हर वर्ष भारी मात्रा में पानी का उपयोग होता है। वहीं प्लास्टिक की बोतल से बनी जैकेट को बनाने में पानी का उपयोग नहीं हुआ है।