• Home
  • News
  • Big news: Prime Minister Modi will reach Ayodhya on December 30! Preparations for welcome started, Chief Minister Yogi Adityanath held a meeting with officers

बड़ी खबरः 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी! स्वागत की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ की मीटिंग

editor
  • Awaaz Desk
  • December 22, 2023 06:12 AM
Big news: Prime Minister Modi will reach Ayodhya on December 30! Preparations for welcome started, Chief Minister Yogi Adityanath held a meeting with officers

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान वह एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की और इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर राम नगरी को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री का यह अयोध्या दौरा राम नगरी को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने वाला होगा। ऐसे में पीएम के आगमन को लेकर सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि अयोध्या की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्वच्छताकर्मी तैनात करें। साथ ही श्रद्धालुओं-पर्यटकों के लिए डिजिटल टूरिस्ट मैप तैयार करें। सुरक्षा-व्यवस्था अभेद्य हो, ट्रैफिक प्रबंधन के लिए  ठोस कार्ययोजना बनाएं, एक भी अतिथि/आमजन को असुविधा न हो। अतिथियों, श्रद्धालुओं के साथ सरकारी एवं पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आदर्श हो। 


संबंधित आलेख: