• Home
  • News
  • Big news: PSC paper leak episode! Fierce clash between police and candidates in Arunachal Pradesh, anger erupted due to lathi charge

बड़ी खबरः पीएससी पेपर लीक प्रकरण! अरूणाचल प्रदेश में पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच तीखी झड़प, लाठीचार्ज से भड़का आक्रोश

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 17, 2023 10:02 AM
Big news: PSC paper leak episode! Fierce clash between police and candidates in Arunachal Pradesh, anger erupted due to lathi charge

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां लोक सेवा आयोग के पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को ईटानगर में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यार्थियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। अभ्यार्थियों की मांग है कि APPSC के अध्यक्ष और नियुक्त होने वाले नए अधिकारियों का शपथ समारोह रद्द किया जाए। खबरों के मुताबिक अभ्यार्थियों की मांग को मान लिया गया है और आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को रद्द कर दिया गया है। चुखु आपा, आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। झड़प के दौरान चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। ईटानगर राजधानी क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।


संबंधित आलेख: