• Home
  • News
  • Big news: Rahul Gandhi raised the issue of Adani in Parliament! Said – what is his relationship with the Prime Minister

बड़ी खबरः संसद में राहुल गांधी ने उठाया अडाणी का मुद्दा! बोले- प्रधानमंत्री के साथ क्या है इनका रिश्ता

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 07, 2023 09:02 AM
Big news: Rahul Gandhi raised the issue of Adani in Parliament! Said – what is his relationship with the Prime Minister

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांध ने आज संसद के बजट सत्र में अडाणी का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि शुरू में लगा की यात्रा मुश्किल होने लगी लेकिन बाद में यात्रा हमसे खुद बात करने लगी। यात्रा में हमने लोगों की समस्याएं सुनी। कहा कि यात्रा में तमिलनाडु से लेकर केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित सभी जगहों पर एक ही नाम सुनने को मिला अडाणी। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट आती है। 2014 में ये 609 नंबर पर थे, सबसे पीछे। जादू हुआ तो दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हिमाचल में सेब की बात होती है तो अडाणी, कश्मीर में सेब तो अडाणी, पोर्ट और एयरपोर्ट सब जगह अडाणी जी, सड़क पर चल रहे हैं तो अडाणी जी। लोगों ने पूछा कि अडाणी जी को सफलता कैसे मिली। सबसे जरूरी सवाल कि इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है और कैसा रिश्ता है?

उधर अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स में मंगलवार को जोरदार तेजी देखी जा रही है। 13 दिन बाद अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर्स में तो 15% का उछाल देखा गया। दोपहर 1 बजे ये 223.50 रुपए की तेजी के साथ 1,796.95 रुपए पर पहुंच गए। अडाणी पोर्ट भी 8% ऊपर है। अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी विल्मर में करीब 5% की तेजी है। अडाणी ग्रीन 2% चढ़ा है। वहीं, अडाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC, अंबुजा सीमेंट में करीब 3% की तेजी है। हालांकि, अडाणी टोटल गैस 5% नीचे और अडाणी पावर करीब 0.5% नीचे कारोबार कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: