• Home
  • News
  • Big news: Rahul refuses to stop Bharat Jodo Yatra! Said the new formula of the central government, we will go till Kashmir

बड़ी खबरः भारत जोड़ो यात्रा रोकने से राहुल ने किया इंकार! बोले केन्द्र सरकार का नया फॉर्मूला, हम कश्मीर तक जायेंगे

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 22, 2022 11:12 AM
Big news: Rahul refuses to stop Bharat Jodo Yatra! Said the new formula of the central government, we will go till Kashmir

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ, कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था- देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। राज्य में यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी नूंह के ऐतिहासिक गांधीग्राम (घासेड़ा) पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी के पैरों में पट्‌टी बंधी दिखी। राहुल गांधी 106 दिन से पैदल यात्रा कर रहे हैं। घासेड़ा में ग्रामीणों ने मेवाती पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।


संबंधित आलेख: