• Home
  • News
  • Big news: Ram Rahim got parole again! Left for Barnawa Dera with Honeypreet, came out of jail for the second time in three months

बड़ी खबरः राम रहीम को फिर मिली पैरोल! हनीप्रीत के साथ बरनावा डेरे के लिए हुए रवाना, तीन माह में दूसरी बार जेल से बाहर आए

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 21, 2023 10:01 AM
Big news: Ram Rahim got parole again! Left for Barnawa Dera with Honeypreet, came out of jail for the second time in three months

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गयी है और वह एक बार फिर सलाखों से बाहर आ गए हैं। बता दें कि गुरमीत सिंह को तीन महीने में दूसरी बार पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बरनावा डेरे के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राम रहीम को लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची। जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम पैरोल के लिए अर्जी लगाई थी। शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को अर्जी लगाई थी। 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई है। राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल मिली है। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने शुक्रवार को पैरोल की पुष्टि करते हुए कहा कि डेरा प्रमुख के परिवार ने राम रहीम के लिए एक महीने की पैरोल की मांग करते हुए जेल अधिकारियों को एक आवेदन दिया है। अब यह तो अदालत और आयुक्त द्वारा तय किया जाएगा कि राम रहीम को कितने दिनों के लिए पैरोल मिलेगी और वह इस दौरान कहां रहेगा।


संबंधित आलेख: