• Home
  • News
  • Big news: Ram Rahim, released on parole, celebrated the birthday of Shah Satnam, the second saint of the Dera! Cake cut with sword, BJP MPs and MLAs along with CM's OSD also joined in online satsang

बड़ी खबरः पैरोल पर छूटे राम रहीम ने मनाया डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम का जन्मदिन! तलवार से काटा केक, आनलाइन सत्संग में सीएम के ओएसडी समेत भाजपा के सांसद और विधायक भी जुड़े

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 24, 2023 06:01 AM
Big news: Ram Rahim, released on parole, celebrated the birthday of Shah Satnam, the second saint of the Dera! Cake cut with sword, BJP MPs and MLAs along with CM's OSD also joined in online satsang

नई दिल्ली। पैरोल पर छूटे राम रहीम ने डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन पर तलवार से केक काटा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि रेप और हत्या का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनरिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। वह पिछले 14 महीने में चौथी बार पैरोल पर बाहर आया है। 21 जनवरी को उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। बाहर आने के बाद राम रहीम ने 5 घंटे तक ऑनलाइन सत्संग किया।खबरों की मानें तो सत्संग में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी, भाजपा के सासंद-विधायक भी जुड़े। खबरों की मुताबिक राम रहीम के सत्संग में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर के OSD कृष्ण बेदी और राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार भी सिरसा पहुंचे। दोनों ने राम रहीम से बात की। OSD कृष्ण बेदी ने कहा कि 3 फरवरी को नरवाना में होने वाले संत रविदास जयंती समारोह का न्योता देने सिरसा आए हुए हैं। राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने कहा कि पानीपत में पहले स्वच्छता अभियान चलाया था। वह मुझे याद है। आपका आशीर्वाद हम पर बना रहे। सिरसा से भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि जल्द से आपके कष्ट कटें। श्री कृष्ण जी आपको जल्दी सिरसा लेकर आएं। राम रहीम से आशीर्वाद लेने वालों में अंबाला सिटी से MLA असीम गोयल, गुहला चीका से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर की बहू, SDM बराडा बिजेंद्र सिंह, और नगर पालिका चेयरपर्सन रेखा रानी, राई से विधायक मोहन लाल, टोहाना नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, उचाना नगर पालिका के चेयरमैन भी शामिल थे। इनके अलावा 2 दर्जन नेता, अफसर उससे मिलने पहुंचे।


संबंधित आलेख: