बड़ी खबरः रणबीर और आलिया ने क्रिसमस पर फैंस को दिया स्पेशल सरप्राइज! पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा, बेहद क्यूट है लाडली
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपने चाहने वालों को स्पेशल सरप्राइज दिया। उन्होंने इस खास अवसर पर बेटी राहा का चेहरा पहली बार पब्लिकली दिखाया है। उनका सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज भी सामने आई हैं। इसमें उनकी लाडली को बेहद ही क्यूट देखा जा सकता है। क्रिसमस के मौके पर फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है। राहा की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। राहा के जन्म के बाद से ही फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड थे। दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर एक पार्टी रखी है। इसे कपल ही होस्ट कर रहा है। इसमें शामिल होने के दौरान एक्टर ने राहा का चेहरा दिखाया है। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस वाइफ आलिया भी दिखीं। दोनों ने साथ में अपनी लाडली के साथ कैमरे के सामने पोज दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और फोटोज में देख सकते हैं कि आलिया प्रिटेंड फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने सैंटा की कैप वाला हेयर बैंड भी लगाया है। इसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।