• Home
  • News
  • Big news: Revenge of martyrdom of three officers! Two terrorists including Uzair killed in Kokernag operation, search for one more body

बड़ी खबरः तीन अफसरों के शहादत का बदला! कोकेरनाग ऑपरेशन में उजैर समेत दो आतंकी ढेर, एक और शव की तलाश

editor
  • Awaaz Desk
  • September 19, 2023 11:09 AM
Big news: Revenge of martyrdom of three officers! Two terrorists including Uzair killed in Kokernag operation, search for one more body

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने तीन अफसरों की शहादत का बदला लेते हुए लश्कर आतंकी उजैर खान समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोकेरनाग ऑपरेशन में ये सफलता मिली है। खबरों की मानें तो एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि एक और का शव अभी निकाला जाना बाकी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक उजैर उन आतंकवादियों के समूह में शामिल है, जिन्होंने 12 सितंबर को गडोल गांव में जम्मू.कश्मीर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम पर घातक हमला किया था, जिसमें सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान 13 सितंबर को सेना के तीन अधिकारी शहीद हुए थे। इस हमले के जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा टीआरएफ ने ली थी।

इस हमले के पीछे स्थानीय आतंकी उजैर खान का हाथ बताया गया था। इस पर सेना ने 10 लाख का इनाम घोषित किया था। जानकारी के मुताबिक यह पिछले साल ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। कई सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उज़ैर ‘उस्मान गाजी’ सरनेम रखकर द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में शामिल हो गया था। हालांकि यह दावों के मुताबिक कहा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि टीआरएफ पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है। उज़ैर ने 12वीं कक्षा छोड़ने के बाद कुछ साल पहले दक्षिण कश्मीर के एक स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से इलेक्ट्रिकल वर्क्स में डिप्लोमा हासिल किया था।


संबंधित आलेख: