• Home
  • News
  • Big news: Shiv Sena MP Sanjay Raut detained! ED's action after 9 hours of interrogation in Patra Chawl case, angry supporters surrounded the house

बड़ी खबरः हिरासत में लिए गए शिवसेना सांसद संजय राउत! पात्रा चॉल केस में 9 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई, आक्रोशित समर्थकों ने घेरा आवास

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 31, 2022 11:07 AM
Big news: Shiv Sena MP Sanjay Raut detained! ED's action after 9 hours of interrogation in Patra Chawl case, angry supporters surrounded the house

नई दिल्ली। पात्रा चॉल केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शिवसेना सांसद संजय राउत को 9 घंटे की पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। इससे पहले ईडी की टीम आज सुबह भांडुप में उनके बंगले मैत्री पर पहुंची थी। इस दौरान 10 अफसरों ने राउत, उनके विधायक भाई सुनील राउत के कमरों की तलाशी ली और उनसे, उनके परिवार वालों से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। राउत पर यह कार्रवाई महाराष्ट्र के 1034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में की गई है। हिरासत के बाद उन्हें ED दफ्तर ले जाया जा सकता है। ED दफ्तर पर पुलिस तैनात की गई है। राउत को 27 जुलाई को ED ने तलब किया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे।

इससे पहले ED ने रविवार को राउत का दादर वाला फ्लैट सील कर दिया है। आरोप है कि संजय राउत ने पात्रा चॉल जमीन घोटाले के पैसे से यह फ्लैट खरीदा था। ED की टीम राउत के अलावा उनके दो करीबियों के घर भी पहुंची है। वहां भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

उधर आज ED की कार्रवाई शुरू होने के बाद संजय राउत ने ट्वीट करके अपनी सफाई दी। राउत ने कहा- मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर यह कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा। यह झूठी कार्रवाई है। झूठा सबूत है। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा।


संबंधित आलेख: