• Home
  • News
  • Big news: Shooting incidents are not stopping in America! Firing of bullets in Texas mall, nine people died on the spot

बड़ी खबरः अमेरिका में नहीं रूक रही गोलीबारी की घटनाएं! टेक्सस के मॉल में तड़तड़ाई गोलियां, नौ लोगों की मौके पर ही मौत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 07, 2023 06:05 AM
Big news: Shooting incidents are not stopping in America! Firing of bullets in Texas mall, nine people died on the spot

नई दिल्ली। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती हैं। शनिवार को भी टेक्सस के एक मॉल में भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने संदिग्ध को मारकर अब मॉल को सुरक्षित कर दिया है। दरअसल, शनिवार को डलास के उत्तर में एक व्यस्त मॉल में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर 9 लोगों की हत्या कर दी और कम से कम सात अन्य लोग फायरिंग में घायल हो गए। शहर के पुलिस प्रमुख ब्रायन हार्वे ने प्रेस को बताया कि उनका मानना है कि बंदूकधारी ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था। हालांकि, उसके मकसद का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया है। बताते चलें कि एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में हुई इस गोलीबारी के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। एलन पुलिस विभाग ने कहा कि मॉल में सक्रिय जांच अभियान चलाए जाने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियों की मदद से मॉल को सुरक्षित करने में मदद मिल गई है। अब कोई सक्रिय खतरा नहीं है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद घायल नौ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी बाद में मौत हो गई।


संबंधित आलेख: