बड़ी खबरः सपा नेता आजम खान को लगा एक और झटका! सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई अपील, इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की दी सलाह
रामपुर। सपा नेता आजम खान को एक और बड़ा झटका मिला है। रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी को मिली जमीन की लीज रद्द करने के यूपी सरकार के फैसले के खिलाफ उनकी अपील को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी। सुप्रीम कोर्ट ने उनसे साफ कहा कि इस मामले में वे इलाहाबाद हाईकोर्ट जाएं। इस मामले में पहले हाईकोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस इस मामले में एक बेंच बनाकर इसकी सुनवाई करें। यूपी में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब सरकार ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी को एक स्कूल की जमीन बहुत कम रेट पर 99 साल के लिए लीज पर दे दी थी। योगी सरकार ने लीज की शर्तों में उल्लंघन होने पर इसको रद्द कर दिया। आजम खान ने योगी सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील पर आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने को कहा।