• Home
  • News
  • Big news: SP MLA Irfan Solanki arrested along with brother! Had reached the commissioner's office to surrender, were absconding for a long time

बड़ी खबरः सपा विधायक इरफान सोलंकी भाई समेत गिरफ्तार! कमिश्नर ऑफिस पहुंचे थे सरेंडर करने, लंबे समय से चल रहे थे फरार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 02, 2022 06:12 AM
Big news: SP MLA Irfan Solanki arrested along with brother! Had reached the commissioner's office to surrender, were absconding for a long time

कानपुर। लंबे समय से फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी ने आज कमिश्नर ऑफिस में सरेंडर कर दिया। उनके साथ उनके भी भाई पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि सपा नेता लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था। 
पुलिस ने 8 नवंबर को सोलंकी और रिजवान पर एक महिला के साथ भूमि विवाद के बाद दंगा और आगजनी करने का मामला दर्ज किया था। महिला ने उनपर उसके घर को जलाने का आरोप लगाया था। यह एफआईआर शहर में डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ की नजीर फातिमा की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। फातिमा का आरोप है कि उसके पास पॉश डिफेंस कॉलोनी में 535 वर्ग गज का एक प्लॉट है, जहां वह 1986 से रह रही थी। विधायक और उसके भाई ने उसकी लगभग 200 वर्ग गज जमीन हड़प ली है। वहीं केस दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम ने सपा विधायक और उनके भाई के घर छापेमारी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उधर पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर हवाई यात्रा करने के मामले में भी केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि इरफान ने नकली नाम से दिल्ली और मुंबई की हवाई यात्रा की। आधार कार्ड में उनकी तस्वीर थी, लेकिन नाम अशरफ अली लिखा हुआ था। पुलिस ने इरफान और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही विधायक की इस काम में मदद करने के लिए 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।


संबंधित आलेख: