• Home
  • News
  • Big news: Speaker took major action after the uproar! Five Congress MPs suspended for entire session, know the whole matter

बड़ी खबरः हंगामे के बाद स्पीकर ने की बड़ी कार्रवाई! कांग्रेस के पांच सांसद पूरे सत्र से लिए हुए सस्पेंड, जानें पूरा मामला

editor
  • Awaaz Desk
  • December 14, 2023 09:12 AM
Big news: Speaker took major action after the uproar! Five Congress MPs suspended for entire session, know the whole matter

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर आज भी सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। हंगामे के चलते कांग्रेस के पांच सांसदों को ‘अनियंत्रित आचरण’ के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस के जिन पांच लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस जोथिमणि, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस शामिल हैं। इन्हें अनियमित आचरण के लिए शेष सत्र के लिए निलंबित किया गया है। बुधवार की सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्षी सांसदों ने इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की। इसी दौरान कांग्रेस के इन सांसदों पर अनियंत्रित आचरण का आरोप लगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि हम सब सहमत हैं कि कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना लोकसभा सदस्यों की सुरक्षा में गंभीर चूक थी और इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर किसी भी सदस्य से राजनीति की अपेक्षा नहीं की जाती, हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा। 


संबंधित आलेख: