• Home
  • News
  • Big news: Suicide attack outside Russian Embassy! 20 people including two diplomats killed, the area stunned by the attack

बड़ी खबरः रशियन एंबेसी के बाहर आत्मघाती हमला! दो राजनयिकों समेत 20 लोगों की मौत, हमले से दहला इलाका

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 05, 2022 09:09 AM
Big news: Suicide attack outside Russian Embassy! 20 people including two diplomats killed, the area stunned by the attack

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रुसी दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने हमलावर को ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दूतावास के गेट पर पहुंचने से पहले ही आत्मघाती हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया। रूसी दूतावास के बाहर खड़े तालिबान के सुरक्षाबलों ने हमलावर की पहचान कर ली थी, तभी उसे गोली मार दी। बता दें कि रूस उन चुनिंदा देशों में है जिसने अभी भी काबुल में दूतावास खोला हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद ज्यादातर देश अपने दूतावासों को बंद कर चुके हैं। रूस की तरफ से तालिबान को आधिकारिक पहचान नहीं दी है। जरूरी सेवाओं की सप्लाई के लिए दोनों देशों के बीच बात चल रही है।


संबंधित आलेख: