• Home
  • News
  • Big news: Supervisor of Delhi Metro kills wife and daughter and commits suicide! 'How to hang' was searched on the computer before the incident, surprising things came to the fore

बडी खबरः दिल्ली मैट्रो के सुपरवाइजर ने पत्नी और बेटी को मारकर किया सुसाइड! वारदात से पहले कम्प्यूटर पर सर्च किया था ‘हाउ टू हैंग’, हैरान करने वाली बातें आई सामनें

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 16, 2023 10:05 AM
Big news: Supervisor of Delhi Metro kills wife and daughter and commits suicide! 'How to hang' was searched on the computer before the incident, surprising things came to the fore

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 45 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की हत्या करने के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पत्नी और बेटी की जान लेने के बाद शख्स ने बेटे पर भी चाकू से वार किया, जिसमें वह घायल हो गया। बेटे को जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक साथ तीन की मौत वाली इस घटना से सभी हैरान हैं। यह शख्स दिल्ली मेट्रो में कार्यरत था। उसने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी नहीं चल पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस जांच में कुछ हैरान करने वाली बातें भी सामने आई हैं। जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस शख्स ने कंप्यूटर पर how to hang भी सर्च किया था। डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने मंगलवार बताया कि सुशील वेस्ट विनोद नगर स्थित डीएमआरसी डिपो में सुपरवाइजर थे। पत्नी अनुराधा, बेटी अदिति और बेटे युवराज पर चाकू से हमला किया। इसके बाद खुद फंदे से लटक गया। तीन की मौत है, जबकि बेटे युवराज का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

वारदात के बाद बताया जा रहा है कि सुशील के पास उसके दोस्त का फोन आया था। उसने पूछा कि ड्यूटी पर क्यों नहीं आए। तब उसने बताया कि उसने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह सुसाइड करने करने जा रह है। इसके बाद उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल करीब दोपहर 12 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस गली में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शाहदरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।


संबंधित आलेख: