बड़ी खबरः स्टिंग आपरेशन सामने आने के बाद टीम इंडिया मुख्य चयनकर्ता शर्मा ने दिया इस्तीफा! स्टिंग में किए थे भारतीय क्रिकेट को लेकर चौकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला एक टीवी न्यूज चैनल के स्टिंग आॅपरेशन के सामने आने के बाद लिया। इसमें उन्होंने टीम और चयन प्रक्रिया के बारे में आंतरिक जानकारी साझा करके कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनसे इस्तीफा देने को कहा था। फिलहाल कोलकाता में बंगाल और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए मौजूद चेतन शर्मा ने जानकारी के अनुसार अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। बता दें कि 14 फरवरी को जी न्यूज ने वीडियो फुटेज जारी किया था, जिसमें चेतन शर्मा को यह कहते सुना गया कि भारतीय खिलाड़ी फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। चेतन शर्मा ने यह भी कहा था कि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष सौरव गांगुली को बदनाम करने की कोशिश की क्योंकि उन्हें लगा था कि वनडे की कप्तानी जाने के लिए सौरव गांगुली जिम्मेदार थे। चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद टीम प्रबंधन और बीसीसीआई का भरोसा खो दिया। इस बात को लेकर चिंता थी कि खिलाड़ी शर्मा के साथ खुलकर कैसे बात करेंगे क्योंकि उन्होंने बातचीत मीडिया के साथ शेयर कर दी। द इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है कि टीम प्रबंधन में भी कुछ लोगों ने महसूस किया कि शर्मा ने हद पार कर दी। इसके बाद उनकी जगह खतरे में पड़ गई थी, खासकर यह कहने के लिए कि खिलाड़ी फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा, “यह बस समय की बात है। एक बार जब खिलाड़ियों ने विश्वास खो दिया, तो शर्मा के लिए पद पर बने रहना मुश्किल हो गया था।