• Home
  • News
  • Big news: Terrible landslide in the capital of Malaysia! 16 people died, 400 police personnel gathered in search of missing people

बड़ी खबरः मलेशिया की राजधानी में भीषण लैंडस्लाइड! 16 लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश में 400 पुलिस कर्मी जुटे

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 16, 2022 07:12 AM
Big news: Terrible landslide in the capital of Malaysia! 16 people died, 400 police personnel gathered in search of missing people

नई दिल्ली। मलेशिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां राजधानी कुआलालांपुर में सेलांगर में लैंडस्लाइड होने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के मुताबिक मलबे से 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। फिलहाल सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबरों की मानें तो मरने वालों में एक 5 साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल है। 7 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। इन्हें ढूंढने के लिए लगभग 400 पुलिस वालों को लगाया गया है। घटना सेलांगर शहर के बटांग काली इलाके में हुई। ये जगह एक पिकनिक स्पॉट है। यहां कैंप्स में 90 से ज्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस चीफ सुफियान अब्दुल्ला ने कहा- 30 मीटर यानी 98 फीट की ऊंचाई से सड़क पर चट्टानें गिरीं और 1.2 हेक्टेयर एरिया में फैल गईं। घटना के समय कैंप में मौजूद लियोंग जिम मेंग ने कहा- देर रात करीब ढाई बजे तेज गर्जन सुनाई दी। ऐसा लगा कि धमाका हुआ। हमें जमीन पर कंपन भी महसूस हुई। इसके बाद लैंडस्लाइड हुई। मैं और मेरा परिवार मिट्टी में दबे हुए थे। जैसे-तैसे हमें बाहर निकाला गया। आस-पास का मंजर बहुत ही खतरनाक था।


संबंधित आलेख: