• Home
  • News
  • Big news: Terrorist organization Al-Qaeda has threatened! Will take revenge for the murder of Atiq and Ashraf, read the whole case

बड़ी खबरः आतंकी संगठन अल-कायदा ने दी धमकी! अतीक और अशरफ की हत्या का लेंगे बदला, पढ़ें पूरा मामला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 21, 2023 01:04 PM
Big news: Terrorist organization Al-Qaeda has threatened! Will take revenge for the murder of Atiq and Ashraf, read the whole case

नई दिल्ली। माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद जहां यूपी पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दोहरे हत्याकाण्ड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो अतीक और अशरफ हत्या मामले में बड़ी आंतकी धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि अल-कायदा ने अतीक और अशरफ हत्याकांड का बदला लेने की धमकी दी है। इस संबंध में सात पन्नों की मैग्जीन में यह धमकी दी गई है। बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। पुलिस की सुरक्षा के बीच इस सनसनीखेज हत्याकांड को शूटर अरुण मौर्या, सनी और लवलेश तिवारी ने अंजाम दिया था। तीनों पत्रकार बनकर पहुंचे थे और इसके बाद जैसे ही अतीक और अशरफ ने मीडिया से बात करनी शुरू की। तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अतीक और अशरफ की मौके पर ही मौत हो गयी थी। 


संबंधित आलेख: