• Home
  • News
  • Big news: The anger of the youth is not stopping in Uttarakhand! Protesters entered the DM office in the capital Doon, youth took to the streets in Haldwani as well

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश! राजधानी दून में डीएम आफिस में घुसे प्रदर्शनकारी, हल्द्वानी में भी सड़कों पर उतरे युवा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 10, 2023 06:02 AM
Big news: The anger of the youth is not stopping in Uttarakhand! Protesters entered the DM office in the capital Doon, youth took to the streets in Haldwani as well

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में गुरूवार को बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेशभर में बंद का आहवान किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर युवा सड़कों पर उतरे हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उधर उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के आहवान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हल्द्वानी की बात करें तो यहां बुद्ध पार्क में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गयी है। यहां युवाओं ने गीता पाठ शुरू कर दिया है। वहीं युवा कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंक विरोध जताया। 
उधर राजधानी दून में बेरोजगार युवा डीएम ऑफिस में घुस गए। डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने ऑफिस कंपाउंड को छावनी में तब्दील किया है। बता दें कि संघ ने विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, पूर्व सैनिक, छात्र संगठन, कर्मचारी संगठन, टैक्सी यूनियन व व्यापारिक संगठनों से समर्थन की अपील की है। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि प्रदेशभर के बेरोजगार और छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने बुधवार की रात और फिर बृहस्पतिवार को युवाओं के साथ जो बर्बरता की है उससे पूरे प्रदेश में आक्रोश है। सीओ ने बताया कि जिले से बाहर की पुलिस फोर्स को बुलाने की आवश्यकता अभी नहीं दिखी थी। मार्केट पूर्व की भांति खुल रही है। बंदी का फ़िलहाल मार्केट पर असर नहीं है। 


संबंधित आलेख: