• Home
  • News
  • Big news: The condition of health services in Uttarakhand! ESI hastily issued orders to remove hundreds of employees, patients wandering from here to there

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल! ईएसआई ने आनन-फानन में जारी किया सैकड़ों कर्मचारियों को हटाने का आदेश, इधर से उधर भटक रहे मरीज

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 07, 2023 07:02 AM
Big news: The condition of health services in Uttarakhand! ESI hastily issued orders to remove hundreds of employees, patients wandering from here to there

देहरादून। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल किस कदर बेहाल हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ईएसआई द्वारा रातों-रात सैकड़ों कर्मचारियों को हटाने का आदेश जारी कर दिया गया। आदेश जारी होने के बाद आज अधिकांश जगहों पर मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर मरीजों की चिकित्सकों के साथ तनातनी भी देखने को मिली। इस दौरान मरीज उपचार के लिए इधर-उधर भटकते रहे। वहीं शासन द्वारा रातोंरात जारी आदेश के बाद हटाए गए कर्मचारियों में भी रोष देखने को मिला। कर्मचारियों का कहना था कि बिना सूचना दिए हटाने का फरमान सुना दिया गया। रुद्रपुर की बात करें तो यहां भी आज मरीजों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा। खबरों की मानें तो आज सुबह जैसे ही ईएसआई में तैनात कर्मचारी काम पर पहुंचे तो आदेश की बात सुनकर वह भौचक्के रह गए। दिनभर मरीज इधर से उधर भटकते दिखाई दिए। 


संबंधित आलेख: